मुख्य सामग्री पर जाएँ
श्री भगवद् गीता चेरीटेबल ट्रस्टसेवा और सहकार

गीता बहन परिवार

अगर आपका नाम गीता है, तो यह पेज आपके लिए है। हज़ारों गीता बहनें पहले से इस परिवार में हैं। गाँव हो या शहर, हर गीता बहन का स्वागत है।

गीता बहन कौन है?

गीता नाम की कोई भी महिला, किसी भी उम्र, किसी भी गाँव या शहर से, गीता बहन बन सकती है। कोई फ़ीस नहीं, कोई शर्त नहीं। बस सेवा में साथ देने की भावना।

महासम्मेलन में गीता बहनें

गीता बहन बनने से क्या मिलता है

एक बड़ा परिवार
हज़ारों बहनों का साथ, जो सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़ी हैं।
सेवा का अवसर
अपने गाँव या शहर में सेवा कार्यों में भाग लेने का मौका।
स्वावलंबन
रोज़गार, कौशल और आत्मनिर्भरता के अवसरों की जानकारी।
सम्मान और पहचान
महासम्मेलन में हर गीता बहन का सम्मान।

अब तक का सफ़र

हर सम्मेलन में पहले से ज़्यादा गीता बहनें जुड़ीं। यह संख्या नहीं, भरोसा है।

  1. 1,250 गीता बहनें

    राजकोट, 2022

    राजकोट, मोरबी, जेतपुर, जूनागढ़ और द्वारका से बहनें आईं।

  2. 5,500 गीता बहनें

    सूरत, 2023

    सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई और अमेरिका तक से बहनें आईं।

गीता बहन महासम्मेलन

25,000 से ज़्यादा गीता बहनें एक मंच पर

हमारा चौथा विशाल कार्यक्रम। गीता नाम की बहनों को एक विशाल सेवा परिवार से जोड़कर समाज के लिए नई दिशा बनाने का संकल्प। आप भी आइए, अपने परिवार के साथ।

कार्यक्रम
चौथा महासम्मेलन
तारीख़
20 दिसंबर 2026
स्थान
अहमदाबाद
लक्ष्य
25,000+ बहनें
संदेश: राजकोट सम्मेलन में 1100 गीता बहनें

विश्व रिकॉर्ड

पिछले सम्मेलन में गीता बहनों ने मिलकर एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह हज़ारों बहनों की एकता का प्रमाण है।

लोग क्या कहते हैं

  • 27 साल के करियर में ऐसा कार्यक्रम नहीं देखा।

    जय वसावड़ा

    लेखक और स्तंभकार

  • अनोखा और सुंदर कार्यक्रम था, अभिनंदन।

    साइराम दवे

    लोक कलाकार

  • काश मेरा नाम भी गीता होता।

    अनारबेन आनंदीबेन पटेल

    सूरत सम्मेलन में

  • समाज के लिए आपका सेवा अभियान प्रशंसनीय है।

    मथुरभाई सवाणी

    समाजसेवी

अपना नाम दर्ज करें

WhatsApp पर अपना नाम, गाँव या शहर और फ़ोन नंबर भेजें। हमारी टीम आपसे संपर्क करेगी।